मोहर्रम पर केजीएन यंग सीरत कमेटी ने बांटा शरबत


कटघोरा। मोहर्रम उल हराम के पावन अवसर पर कटघोरा स्थित शहीद वीर नारायण चौक में केजीएन यंग सीरत कमेटी द्वारा राहगीरों एवं आमजन के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर मानव सेवा, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम केवल शोक का अवसर नहीं, बल्कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत से सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत की रक्षा का संदेश लेने का पर्व है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों ने कमेटी के इस प्रयास की सराहना की। आयोजन में शाहे आलम, सलमान खान, कासिम अली, आदिल खान, रेहान अली, गुलाम खान, आयन खान, रियान खान, जीशान खान, साहिल, हाशिम, समीर आलम, ईशान खान, नौसाद अली, सोनू हसनैन, गोलू सहित केजीएन यंग सीरत कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word