स्व. रोहरा की जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


कोरबा। टीपी नगर सेंटर में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक स्वर्गीय सुरेश चंद्र रोहरा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे अखबार वितरकों और बाल हॉकरों के संघर्ष को समाज के सामने प्रमुखता से रखते थे तथा शिक्षा और मेहनत के महत्व पर हमेशा जोर देते थे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामा, सह सचिव राय सिंह, प्रवक्ता अनिल गिरी, सलाहकार कृष्णा निर्मलकर सहित राजकुमार पटेल, तपेश्वर राठौर, दिलीप यादव, राहुल, विजय, रजत, दीपक, बजरंग यादव, रंजन, ओंकार, हर्ष नेताम और सरोज सोनी उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word