स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं को मिली साइकिल


पाली। स्वामी आत्मानंद स्कूल पाली में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि पार्षद एवं पीआईसी सदस्य श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई तथा उत्कृष्ट परिणाम व कार्य के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word