किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन, शहर में शोक

कोरबा। किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से किन्नर समाज सहित शहर में शोक की लहर है।


मालती किन्नर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। वे किन्नर समाज के हितों और अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती रही हैं। समाज के लोगों के साथ ही उनके शुभचिंतकों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उनके निधन को समाज और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
