80 से अधिक राइडर्स ने निकाली आजादी की राइड


कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रॉयल एनफील्ड कैलाश ऑटो एजेंसी के राइडर्स ग्रुप ने ‘आजादी की राइड’ के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। डायरेक्टर आलोक दिवाटे के नेतृत्व में 80 से अधिक राइडर्स कोरबा से दीपका, पाली होते हुए चैतुरगढ़ पहुंचे और 90 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। खास बात रही कि राइड में 15 से अधिक महिला राइडर्स ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। चैतुरगढ़ पहुंचकर राइडर्स ने मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान सभी ने देशभक्ति का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया। राइड के समापन पर राइडर्स को उपहार एवं प्रसाद वितरित किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word