हरदीबाजार में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस


हरदीबाजार। ग्राम पंचायत भवन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरपंच लोकेश्वर कंवर ने पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर वीर शहीदों को नमन किया और देशभक्ति के जयकारे लगाए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपसरपंच रेखा जायसवाल, नरेश टंडन, प्रियंका जायसवाल, रामू जायसवाल, इंद्रभूषण ओढ़े, बाबी राठौर, श्याम रात्रे, राजेंद्र जगत, ममता ओग्रे, भानुप्रताप सिंह कंवर, शैल कन्हैया राठौर, हिमांशु जायसवाल, सावित्री कंवर, चंद्रकला कंवर, नेहा सतनामी, मनमोहन खांडे, नयन कुंवर ओढ़े, नंदनी राठौर, श्याम बाई, चैन सिंह अगरिया, इंद्राबाई मरावी, सुरेंद्र राठौर, राज ओग्रे, हीरालाल यादव, लम्बोदर राठौर, जगदीश अग्रवाल, सचिव बिसाहू राज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
