हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, किया सत्याग्रह


कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में हल्द्वानी की घटना के विरोध में पैदल मार्च कर सत्याग्रह किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष चौक निहारिका से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक घंटाघर तक पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की गई।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण वाले मंच के शुद्धिकरण की घटना निंदनीय है। उन्होंने इसे दलित समुदाय का अपमान और छुआछूत जैसी सोच का प्रतीक बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जीवनभर छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया।

इस अवसर पर हरिश परसाई, राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, मनोज चौहान, सपना चौहान, राजेंद्र तिवारी, पालुराम, एडी जोशी, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, इकबाल कुरैशी, सुकसागर निर्मलकर, रेखा त्रिपाठी, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, संगीता श्रीवास, अर्चना उपाध्याय, राजेंद्र सिंह ठाकुर, गिरधारी बरेठ, राकेश पंकज, चुलेश्वर राठौर, हिमांशु सिंह, मनहरण राठौर, मो. शाहिद, कृपाराम साहू, रवि चंदेल, सुभाष राठौर, नारायण कुर्रे, रामगोपाल कुर्रे, मस्तुल कंवर, बद्री किरण, रामगोपाल यादव, रवि खुंटे, अनिल सिंह, गणेश दास महंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।