हरेली पर कबड्डी प्रतियोगिता, मस्तूरी की टीम ने जीता खिताब


कोरबा। कुसमुंडा के वार्ड 64 स्थित इमलीछापर शासकीय मिडिल स्कूल परिसर में हरेली पर्व के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 25 से 30 टीमों ने हिस्सा लिया। देर रात 12:30 बजे तक चले रोमांचक मुकाबलों में मस्तूरी की टीम विजेता रही।
विजेता टीम को 11 हजार रुपये व मोमेंटो, उपविजेता पखना पारा की टीम को 5100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त छुरा कछार की टीम को 3100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि कुसमुंडा ब्लॉक अध्यक्ष बसंत कुमार चंद्रा सहित पार्षद गीता गवेल, सुरुति कुलदीप, भुवनेश्वरी दास, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दर्शकों की मौजूदगी से प्रतियोगिता में खासा उत्साह देखने को मिला।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word