प्रेस क्लब हरदीबाजार में शान से फहराया तिरंगा


हरदीबाजार। प्रेस क्लब हरदीबाजार में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संरक्षक डॉ. विजय राठौर ने मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्यचित्र पर पूजा-अर्चना कर वीर शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, संरक्षक बाबूराम राठौर, अध्यक्ष राजाराम राठौर, उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सचिव निलेन्द्र राठौर, जगदीश अग्रवाल, रमेश अहीर, हरिशंकर पटेल, हरनारायण सोनी, दिनेश बाजपेई, रामकुमार यादव, दिलीप राठौर, बंटी राठौर, रामवतार टंडन, लोकेश यादव, अमन यादव एवं सूरज पटेल उपस्थित रहे।
