बोईदा में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस


हरदीबाजार। ग्राम पंचायत बोईदा में स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने पंचायत भवन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उपस्वास्थ्य केंद्र, बालक छात्रावास, आयुर्वेद एवं पशु औषधालय सहित विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण किया। माध्यमिक शाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरपंच संजय राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेमसिंह जगत, जनकराम पटेल, राजकुमार मरावी, रामनारायण पटेल, जनपद सदस्य अंजली कौशल श्रीवास, उत्तम पटेल, लंबोदर कंवर, माखन पटेल, शांतिलाल पटेल, रामाधारी पटेल, श्रवण पटेल, मोतीलाल पटेल, भागवत पटेल, वरुण मरावी, गौरी बाई, कुमेद कंवर, मनोज पटेल, क्लेश राम पटेल, शिवराजी पटेल, बलदेव सिंह, अहिल्या बाई एवं त्रिवेणी बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
