युवाओं को दिलाई नशामुक्त रहने की शपथ


विनोद उपाध्याय
हरदीबाजार। शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में नशामुक्त युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने युवाओं को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई और समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि माय भारत छत्तीसगढ़ के उपनिदेशक नितिन शर्मा ने युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एम. वैष्णव एवं प्राध्यापक डॉ. के. के. दुबे ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर माय भारत की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजली कंवर, डॉ. रानू राठौर, अनु रमन, लखेश्वरी सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विपिन शर्मा, साहिल नामदेव, लक्की साहू, योगेश साहू, प्रभात कुमार, प्रियांशु, जीत प्रकाश, सुमित, मनीष, मुकेश, संजना राठौर, रश्मि यादव, प्रतिभा पटेल, मंजू निर्मलकर, रोशनी, तमन्ना, प्रार्थना एवं शिल्पी उपाध्याय सहित अन्य स्वयंसेवकों का योगदान रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word