बिलासपुर कमिश्नर ने परिवार के नाम से प्रज्ज्वलित कराए घृत मनोकामना ज्योति कलश

बरपाली। शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर पहाड़ पर स्थित मां मड़वारानी के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर संभाग के कमिश्नर सुनील जैन ने अपने पूरे परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए मां मड़वारानी सेवा समिति झीका महोरा के कलमी पेड़ स्थित ज्योति भवन में घृत श्रृंगार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराए।
नवरात्र के दौरान मां मड़वारानी मंदिर में भक्तगण श्रद्धा के साथ माता की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करा रहे हैं। पहाड़ पर विराजमान मां मड़वारानी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।