February 26, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद कराए सभी अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों की निशुल्क कोरोना जांच, जरूरत पर परिषद मद से कराई जाए इलाज: श्यामल मल्लिक

कोरबा 21 सितम्बर। अंचल के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामल मल्लिक ने छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के माध्यम से प्रदेश के समस्त पंजीकृत अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों की निशुल्क कोरोना जांच कराने और आवश्यकता होने पर परिषद मद से उपचार सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस संबन्ध में छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष को उन्होंने विस्तार से पत्र लिखा है। उन्होंने कोरोना काल में न्यायालय बन्द होने प्रदेश के अधिवक्ताओं के समक्ष उपस्थित आर्थिक संकट और इस अवधि में अनेक अधिवक्ताओं के निधन के जिक्र करते हुए उपरोक्त मांग पूरी किये जाने पर जोर दिया है। आइये पढ़ते हैं पर मांग पत्र-

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word