February 27, 2026

करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार ने प्रदेश व जिला स्तर के विभिन्न पदों पर की नियुक्ती

छत्तीसगढ़। 25 सितंबर 2020 करणी सेना विस्तार श्रृंखला में आज प्रदेश संयोजक विक्रम सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार के द्वारा दर्शन सिंह सिकरवार को प्रदेश संगठन मंत्री,बालोद बाजार जिला अध्यक्ष पद पर निमेष ठाकुर को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही महावीर सिंह सिकरवार जी को जिला सचिव दुर्ग ,शशांक सिंह ठाकुर जी को दुर्ग जिला संयोजक, मनु गौरव सिंह जी को रायपुर जिला मीडिया प्रभारी, रवि सिंह जी को दुर्ग जिला उपाध्यक्ष, मयंक सिंह ठाकुर को शहर सह सचिव बिलासपुर नियुक्त किया गया
प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की सहमति से महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सेंगर के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिज्ञा सिंह की अनुसंशा पर आज महिला इकाई में श्रीमती अनु सिंह जी को जिला अध्यक्ष महिला इकाई रायपुर,श्रीमती प्राची सोलंकी जी को करणी सेना महिला इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जगदलपुर, प्रत्यक्षा सिंह गहरवार जी को जिला संयोजक का दुर्ग महिला इकाई,पद पर नियुक्त किया गया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word