September 20, 2024

पूर्व डी एम ई डॉ आदिले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो: डॉ राकेश गुप्ता

रायपुर 26 सितम्बर। हॉस्पिटल बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने डॉ साहेबलाल आदिले के संविदा सेवा समाप्ति के आदेश को लेकर कहा कि देर से सही, सरकार ने सही फैसला लिया। साथ ही कहा कि जो विधि विभाग द्वारा अभियोजन की अनुमति मांगी गयी है और जो मई से लम्बित है, इसमें तुरन्त अनुमति दिया जाए। डॉ आदिले पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि डॉ साहेबलाल आदिले पर कई गंभीर आरोप है। कई भ्रष्टाचार के आरोप सही पाये गये है। कई मामले में पूर्ण रूप से जांच की जरूरत है। जांच में करोड़ों का घोटाला उजागर होगा। सेवा समाप्ति के बाद शिकायतों में जांच होना चाहिए। इससे भ्रष्टाचार उजागर होगा। साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त दूसरे चेहरे भी सामने आएंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व डी एम ई डॉ साहेबलाल आदिले पर विभाग में घोटाला के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। पुलिस ने 376 का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अब तक डॉ आदिले पुलिस पकड़ से बाहर है।

Spread the word