February 26, 2026

दो माह से फरार शातिर आरोपी रायपुर से किया गया गिरफ्तार

कोरबा 8 अक्टूबर। कांस्टेबल, थाना, वकील से लेकर जज तक को 1 लाख 80 हजार रुपये खर्च कर ख़रीदने व धारा 376 में रिकार्ड तोड़ 1 दिन में जमानत करा लेने का बड़ा सनसनीखेज दावा करने वाले बलात्कारी फरार युवक को आख़िरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रायपुर में राजा तालाब के निकट निवासी रिश्तेदार के घर पर वह रह रहा था। पीड़िता ने इस कार्यवाही पर कटघोरा पुलिस को धन्यवाद दिया है।

कोरबा जिले के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम कसनिया की युवती को वर्ष 2016 में कटघोरा पुरानी बस्ती निवासी हासिम खान पिता अकरम खान ने घर आने-जाने के दौरान पहचान बढ़ाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। शादी करने का झांसा देते हुए लगातार तीन वर्ष तक शारीरिक संबंध स्थापित किया। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने पर गत 3 दिसंबर 2019 को नोटरी के समक्ष शादी रचाया लेकिन तीन दिन बाद यानी 6 दिसंबर 2019 को शारीरिक एवं मानसिक यातना देते हुए संबंध विच्छेद कर लिया । पीड़िता के मुताबिक उसने शिकायत कटघोरा थाना में की जहाँ आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 417, 506, 342 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया व न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। जमानत पर जेल से छूटने पश्चात पीड़िता को बार-बार फोन कर गाली-गलौज व मारने- पीटने की धमकी देने लगा। इस बीच 22 जून 2020 की रात लगभग 10:30 बजे आरोपी युवती के घर घुसा और अकेलेपन का फायदा उठाकर बलपूर्वक शारीरिक संबंध स्थापित किया । पीड़िता द्वारा 23 जून को कटघोरा थाना पहुँचकर लिखित शिकायत दी गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर 1 जुलाई 2020 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर शिकायत कर न्याय की मांग की । इसके बाद आरोपी युवक के विरुद्ध कटघोरा पुलिस द्वारा 26 अगस्त को धारा 376, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया लेकिन अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। इधर पीड़िता का कहना है कि आरोपी आए दिन फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमकी से भयभीत पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि हासिम कभी भी उसके साथ अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है। यदि पुलिस एक सप्ताह के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नही करती है तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर रहेगी जिसकी सारी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word