July 4, 2024

चित्रा मल्टीप्लेक्स कोरबा में प्रारम्भ हुआ फ़िल्म का प्रदर्शन, रोज देख सकते हैं चार शो

कोरबा 15 नवम्बर। छत्तीसगढ़ में आज से सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स में फ़िल्म प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में कोरबा में चित्रा मल्टीप्लेक्स में फ़िल्म प्रदर्शन प्रारम्भ हो गया है। रविवार को सूरज पे मंगल भारी फ़िल्म रिलीज़ की गई। प्रतिदिन चार शो रखे गए हैं। फिलहाल एक ही ऑडी शुरू की गई है। शीघ्र हो दो अन्य ऑडी भी आरम्भ कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में आज रविवार से मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर खुलने लगे हैं। मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के लिए प्रशासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। सिनेमा घरों में दर्शकों को एक सीट छोड़कर बैठाना होगा। यानि सिनेमाघरों में 50 फीसदी दर्शक ही फिल्म देख पाएंगे। सिनेमाहाल में मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग जरूरी होगा। सिनेमाहाल में प्रवेश से पहले दर्शकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। वहीं सिनेमाघर का तापमान नियंत्रित रखना होगा। गाइंडलाइंस के मुताबिक सिनेमाहाल का AC का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना होगा।

Spread the word