April 17, 2026

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की हुई मौत, दो घायल

रायगढ़ 3 दिसम्बर। जिले के पुसौर इलाके में बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसारख् यह हादसा पुसौर ब्लॉक के लोहार के पास ही है। दुर्घटना में पीड़ित लोग ओड़िशा से शादी में शामिल होने किरोड़ीमल नगर आए थे। वापसी के वक्त पुसौर इलाके में हादसा हुआ। जिस बोलेरा में वे सवार थे, वह अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word