March 20, 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी 7 और 8 दिसंबर को आएंगी प्रथम रायपुर प्रवास पर

रायपुर 6 दिसम्बर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद डी. पुरंदेश्वरी पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। पुरंदेश्वरी 7 और 8 दिसंबर को रायपुर प्रवास पर रहेंगी।

भाजपा ने अधिकृत तौर पर उनके दौरे की पुष्टि कर दी है, पुरंदेश्वरी BJP सांसद-विधायकों की बैठक लेंगी। BJP प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री बैठक में शामिल होंगी। बैठक में राज्य सरकार को घेरने, संगठन मजबूत करने के मुद्दे पर भी  चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के विस्तृत कार्यक्रम की रुपरेखा तय होना बाकी है, जिसकी कवायद में पार्टी लगी हुई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word