February 27, 2026

कोरबा : सात दिन में 41 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

कोरबा 07 दिसम्बर 2020. प्रदेश भर के साथ ही जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक दिसंबर से शुरू किया गया है। कोरबा जिले में एक दिसंबर से सात दिसंबर तक 41 हजार 798 क्विंटल धान किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेच दिया है। जिले में अब तक 31 हजार 263 क्विंटल मोटा, दो हजार एक क्विंटल पतला और आठ हजार 532 क्विंटल सरना धान खरीदा जा चुका है। जिले में 48 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी शुरू हो गई है। खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए धान खरीदी एक दिसंबर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक का समय निर्धारित किया गया है।
खरीफ सीजन 2020-21 में जिले के 32 हजार 589 किसान 41 समितियों के माध्यम से अपना धान बेचेंगे। जिले के किसानों के लिए धान बेचने के लिए 49 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिये जिले में नये-पुराने मिलाकर 32 हजार 589 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन पंजीकृत किसानों का धान के फसल का रकबा 48 हजार 113 हेक्टेयर है। जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिये पांच हजार 746 नये किसानों ने सहकारी समितियों में अपना पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष धान खरीदी के लिये जिले में 27 हजार 694 किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से इस वर्ष रकबा सत्यापन के बाद 851 किसानों का पंजीयन निरस्त हुआ है। पिछले वर्ष के पंजीयन अनुसार 26 हजार 843 किसानों के धान के रकबे के सत्यापन के बाद 42 हजार 274 हेक्टेयर रकबे की सोसायटी माॅड्युल में खसरा प्रविष्ट किया गया है। इसी प्रकार पांच हजार 746 नये पंजीकृत किसानों के पाॅंच हजार 838 हेक्टेयर धान के रकबे की इंट्री सोसायटी माॅड्युल किया गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word