September 19, 2024

नगर निगम के गार्डन निर्माण के नाम पर पेड़ों की अवैध कटाई, कार्य रोकने की हो रही मांग

कोरबा 27 दिसम्बर। एस ई सी एल कोरबा क्षेत्र के मानिकपुर कॉलरी में आवासीय परिसर बी टाइप कॉलोनी के पीछे खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर गार्डन के नाम पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। उपरोक्त अवैध निर्माण पर कॉलोनी वासियो सहित मानिकपुर परियोजना के महाप्रबंधक द्वारा भी चल रहे निर्माण को रोकने की मांग नगर पालिक निगम के आयुक्त, महापौर नगर पालिक निगम कोरबा एवं डी एफ ओ कोरबा से की गई है। इस कार्य में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पेड़ की कटाई की गई है। मानिकपुर थाना चौकी पुलिस प्रशासन से भी कार्य पर तत्काल रोक की मांग गई है।

जानकारी के अनुसार कॉलोनी वासियों को गार्डन के निर्माण से कोई विरोध नहीं है, लेकिन इस स्थल को लेकर उन्होंने विरोध दर्ज कराया हैं। नक कहना है कि उपरोक्त अवैध निर्माण के कारण कॉलोनी वासियों के सेफ्टी टैंक नाली ड्रेनेज सिस्टम पानी पाइप लाइन सभी क्षति ग्रस्त हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एस ई सी एल प्रबंधन ने उपरोक्त निर्माण के लिए किसी भी तरह का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है। इस तरह के जबरन कार्रवाई से एवं जबरन निर्माण कार्य से प्रबंधन सहित आवासीय परिसर के लोगों में रोष व्याप्त है। नगर पालिक निगम पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग संविधान सम्मत कार्रवाई करते हुए तत्काल इस कराए जा रहे हैं अवैध निर्माण पर रोक लगाएं। यह जानकारी मोहन सिंह प्रधान, एरिया वेलफेयर बोर्ड सदस्य एस ई सी एल कोरबा क्षेत्र ने दी है।

Spread the word