छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह के बड़े भाई का निधन, शोक की लहर

रायपुर 27 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक अशोक सिंह को कुछ दिन पहले ही तबीयत खराब होने के चलते नई दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अशोक सिंह बैंक के रिटायर अधिकारी थे. निधन के बाद पुरे परिवार में शोक की लहर है. अशोक सिंह के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word