April 11, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी

रायपुर 6 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को चुनाव अभियान प्रबंधन और समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ये नियुक्तियां की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम राज्य के लिए चुनाव प्रचार मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेेेस पार्टी हाईकमान से मिली जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वे इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word