March 23, 2026

धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध भाजपा मुंगेली ने किया धरना प्रदर्शन.. राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

शुभांशु शुक्ला, मुंगेली

मुंगेली 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ वादाखिलाफी, धान खरीदी की अव्यवस्था, रकबा कटौती जैसे किसान विरोधी कृत्यों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी, लगातार आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा मुंगेली 13 जनवरी को विधायक पुन्नूलाल मोहले, सांसद अरुण साव के विशेष उपस्थिति में स्थानीय रेस्टहाउस मैदान में 12 से 5 बजे तक धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।
जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस की कुनीतियों के ख़िलाफ़ भाजपा दृढ़ता से किसानों के साथ खड़ी है। पार्टी प्रदेश के कांग्रेस सरकार की बहानेबाजी, षड्यंत्र और वादा खिलाफी को सहन करने वाली नहीं है। राज्य की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, षड्यंत्र और धान खरीदी में अव्यवस्था के सम्बंध में आम जनता व किसानों को जानकारी देकर कांग्रेस की भूपेश सरकार का पोल खोलने में हमें सफलता मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी आईटीसेल के द्वारा किसान विरोधी भूपेश सरकार हैशटैग चलाया गया जिसने काफी ऊँचे स्तर पर ट्रेण्ड किया। यह अभियान कल 13 जनवरी शाम तक चलता रहेगा।

जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के मुंगेली नगर मण्डल,मुंगेली ग्रामीण मण्डल,सेतगंगा मण्डल व जरहागांव मण्डल क्षेत्र में निवासरत सभी कार्यकर्ताओं व किसानों तथा आम नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है। इसी तरह लोरमी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता लोरमी में व सरगांव पथरिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word