March 22, 2026

शहर की सड़कों से मटेरियल हटाये बिना डामरीकरण न हो, डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

कोरबा। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें बताया है कि नगर निगम शहर की सड़कों के डामरीकरण में गुणवत्ता पर नगर निगम ध्यान नहीं दे रही है। सड़क से मटेरियल उखाड़े बिना डामरीकरण नहीं कराए जाने की मांग की है।

शहर के विभिन्न मार्गों के प्रमुख सड़कों का नगर निगम डामरीकरण करा रही है। भाजपाईयों ने सौंपे ज्ञापन में बताया है कि निगम ने 6 वर्षों में सबसे अधिक राशि सड़कों का डामरीकरण में किया है। इसे लेकर नगर निगम की ओर से फिर से प्रस्ताव पास किया है, जिसमें बड़ी राशि खर्च की जाए। इस बार भी शहर की सड़कों से मटेरियल उखाड़े बिना डामरीकरण कराया जाना है। इससे सड़क टिकाउ व मजबूत नहीं रह जाता है। समय से पहले सड़क खराब हो जाती है। यह निगम क्षेत्र की जनता के पैसों की बर्बादी है। अगर शहर की प्रमुख सड़कें समय से पहले खराब न हो इसके लिए सड़क से मटेरियल उखाडऩे के बाद डामरीकरण कराया जाए। ताकि बेहतर सड़क का लाभ अधिक समय तक शहरवासियों को मिल सके।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word