March 21, 2026

छठ घाट में एक साथ तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

कोरबा 23 जनवरी। दर्री थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी दर्री से लगे छठ घाट में एक साथ तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान राजू नगर निवासी मोहन जांगड़े पिता पंचराम जांगड़े उम्र 45 वर्ष व अशोक दास महंत पिता रामू दास निवासी राजू नगर व तीसरा व धन दास निवासी रूमगड़ा के रूप में पहचान की गई है। शुक्रवार की रात को मोहन जांगड़े व अशोक दास बालको गए थे। घर लौटते वक्त रूमगड़ा चौक में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनकी गाड़ी जप्त कर ली थी।

इस दौरान दोनों व्यक्ति गाड़ी के अभाव में रूमगड़ा में ही रुक गए थे। शनिवार की सुबह 9 बजे दोनों व्यक्ति राजू नगर पहुंचे और नाश्ता करके तीनों घर से बाइक में निकले थे। कुछ ही घंटे बाद लोगों से सूचना मिली कि छठ घाट में तीनों का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान मृतकों के परिजन घटना स्थल पहुंचे।

बहरहाल पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर रही। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत की वजह क्या है। घटनास्थल में बाइक व एक टिफिन का डब्बा बरामद हुआ है। दो शव एक साथ है, जबकि एक शव करीब 40 कदम दूर मिला है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word