April 11, 2026

मैनपाट महोत्सव में लाठीचार्ज, पुलिस के डंडे से लहूलुहान हुए कई लोग

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के मैनपाट के रोपाखर जलाशय में 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आगाज 12 फरवरी हो गया है जो 14 फरवरी तक चलेगा। मैनपाट महोत्सव में नामचीन भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने प्रस्तुति दिया। वहीं उनके प्रस्तुति के समय भोजपुरी गीत पर जमकर झूम उठे।

इस बीच कुछ दर्शकों और पुलिस के बीच बहसबाजी भी हो गई। देखते ही देखते मामला इस कदर बिगड़ गया ​कि दर्शकों और पु​लिस के बीच झड़प हो गई। मामला शांत करने के लिए सरगुजा पुलिस को लाठी चार्ज किया। वहीं लाठी चार्ज करने के बाद कुछ दर्शक काफी भड़क उठे और पुलिस और दर्शकों के बीच भारी झगड़ा शुरू हो गया। वहीं पुलिस और दर्शकों के झड़प देख खेसारी लाल यादव नाराज हो गए और अपनी प्रस्तुति समाप्त कर मैनपाट महोत्सव से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। अम्बिकापुर SDM अजय त्रिपाठी ने दर्शकों को समझाया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

बता दें कि पुलिस और दर्शकों के बीच झड़प इतना बढ़ गया कि दर्शकों ने कुर्सी फेंकना शुरू कर दिया तो वहीं पुलिस भी दर्शकों के ऊपर कुर्सी फेंकती नजर आयीं। वहीं पुलिस और दर्शकों के बीच झड़प को देखकर खुद भोजपुरी कलाकर खेसारी लाल यादव अपनी कार्यक्रम को छोड़ पुलिस प्रशासन को समझाते हुए नजर आए।

दरअसल, 12 फरवरी को.. यानी कल मैनपाट महोत्सव का पहला दिन था। जिसमें स्तुति जायसवाल, दिलीप षड़ंगी और करण रंधावा जैसे गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। रात का कार्यक्रम भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का था। जो अपनी प्रस्तुति दी रहे थे। लेकिन इसी बीच पुलिस की एक टुकड़ी ने दूर-दूर से प्रोग्राम देखने आए पब्लिक पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। और पुलिस की लाठी से कई लोग घायल हो गए है।

ग़ौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम को देखने दूर-दूर से हज़ारों की संख्या जुटी हुई थी। सभी आनंद से कार्यक्रम का लुफ़्त उठा रहे थे। लेकिन इसी बीच पुलिस की लाठीचार्ज से भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गयी। हालांकि किन कारणों से लाठी चार्ज करने की नौबत आयी। इसका पता नहीं चल सका है। बता दें कि लाठीचार्ज के दौरान स्टेज पर खेसारी लाल अपनी प्रस्तुति दी रहे थे। उन्होंने इस वाकया को देखकर पुलिस से कई बार नहीं मारने की अपील की। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और पब्लिक पर टूट पड़े।

https://youtu.be/rkRlOcYB-Po
वीडियो सौजन्य ग्रैंड न्यूज
1210
Ranjan Prasad

Spread the word