March 21, 2026

मुख्यमंत्री बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी कल 14 फरवरी को

मुख्यमंत्री आकाशवाणी के माध्यम से प्रदेश वासियो से करेंगे बात

कोरबा 13 फरवरी 2021. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल सुबह 14 फरवरी को आकाशवाणी के माध्यम से होने वाले मासिक कार्यक्रम लोकवाणी में ‘उपयोगी निर्माण, जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की इस 15 वीं कड़ी का प्रसारण 14 फरवरी रविवार को किया जाएगा। इसका प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियों और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word