February 27, 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को कुचला, दो महिलाओं की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चाम्पा। जिले में रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। इसमें एक महिला रीना पैकरा रायगढ़ के लैलूंगा तो दूसरी महिला सुतप्पा, पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। हादसे में बाइक चला रहे युवक उमेश साहू भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे चाम्पा के अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

घायल युवक बाराद्वार क्षेत्र के कड़ारी गांव का रहने वाला है, दरअसल बाइक में सवार तीनों किसी काम से बाराद्वार आए थे, यहां से वापस लौटते वक्त सकरेली गांव के रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक सवारों को कुचल दिया, हादसे में बाइक में सवार 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, मामले में बाराद्वार पुलिस ने अज्ञात पिकअप के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word