April 12, 2026

कोरोना: छत्तीसगढ़ में फिर उफान पर, कोरबा में मंगलवार को मिले 7 मरीज

रायपुर 9 मार्च। राज्य में मंगलवार की रात 09.00 बजे तक 390 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 161 रायपुर जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में कुछ दिनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

आज कुल 5 कोरोना मौतें हुई हैं।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 69, राजनांदगांव 14, बालोद 2, बेमेतरा 4, कबीरधाम 0, रायपुर 161, धमतरी 7, बलौदाबाजार 3, महासमुंद 1, गरियाबंद 4, बिलासपुर 18, रायगढ़ 8, कोरबा 7, जांजगीर-चांपा 2, मुंगेली 0, जीपीएम 1, सरगुजा 19, कोरिया 13, सूरजपुर 40, बलरामपुर 0, जशपुर 7, बस्तर 1, कोंडागांव 2, दंतेवाड़ा 3, सुकमा 0, कांकेर 1, नारायणपुर 0, बीजापुर 2 अन्य राज्य 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word