July 7, 2024

शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, महाशिवरात्रि पर दिखा उल्लास

कोरबा 11 मार्च। शिव भक्तों की उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर्व पर खास नजारा शिवालयों में दिखा। सुबह से पूजा अर्चना का सिलसिला यहां पर शुरू हुआ। दोपहर में भंडारा के आयोजन किये गए।

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी तरफ खास तैयारी की गई। कोरबा नगर और उपनगरीय क्षेत्रों के अलावा कस्बों व ग्रामीण अंचल में इस पर्व पर भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। अनेक स्थानों पर सामूहिक रुद्राभिषेक के अनुष्ठान किये गए। बीज मंत्र के साथ महादेव का पूजन अर्चन किया गया। देश के द्वादश ज्योर्तिलिंगों में आज हो रही विशेष पूजा अर्चना को स्थानीय स्तर पर लोगों ने ऑनलाइन देखा। पर्व पर चल रहे अनुष्ठान रात तक जारी रहेगा।रुमगरा शिवनगर में नागरिकों के द्वारा आयोजित किये गए सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ और सत्संग का समापन महाशिवरात्रि पर हो रहा है। यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराने के साथ यज्ञ बेदी में आहुतियां डाली। आयोजकों ने बताया कि सत्संग के अंतर्गत लोगों को भारत की संस्कृति और धर्म की जानकारी दी गई।

Spread the word