March 20, 2026

स्थापना दिवस पर कल बूथों में जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

कोरबा 5 अप्रैल। भाजपा के स्थापना दिवस पर कल भाजपाई अपने-अपने मंडलों के बूथ स्तर पर जाकर नेम प्लेट लगाएंगे। कोविड-19 को देखते हुए मंडल स्तर पर एक जगह कार्यक्रम नहीं होगा बल्कि कार्यकर्ता बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाएंगे। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष पलविंदर सिंह, महामंत्री युगल केवर्त, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू अजय सहित अन्य पदाधिकारी कल सभी बूथों में जाएंगे। इसी तरह बांकीमोंगरा मंडल में भाजपा नेता डॉ. जेपीचंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकुल कर्ष, प्रदेश मीडिया सह संयोजक लक्ष्मीकांत जगत, मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, महामंत्री मनीष मिश्रा, लखेश्वर खूंटे, रविंद्र अग्रवाल, हनुमान पांडेय, लखन राठौर, हर्षवर्धन शर्मा बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं को जानकारियां देंगे। कटघोरा क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री संतोष देवांगन भी बूथों में कार्य करेंगे। कोसाबाड़ी नगर मंडल में पूर्व सभापति रामनारायण सोनी, संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा बूथों में जाकर नेमप्लेट लगाएंगे। यह कार्य कोरबा जिले के सभी मंडलों में होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word