March 21, 2026

कोरबा भाजपा मंडल द्वारा मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस

कोरबा 06 अप्रैल। आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कोरबा नगर मंडल के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वार्ड क्रमांक 12 के बुथ मे जाकर उस बुथ के अध्यक्ष के घर में उसके नाम का नेम प्लेट और भाजपा का ध्वज लगाया गया और मिठाई बांटकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई। जिसमें बुथ अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सुकेश दलाल, मंटू सिंह, देवी दयाल मिश्रा, सर्वजीत सिंह खत्री के घर पर भाजपा का ध्वज एवं नेम प्लेट लगाने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोरबा मंडल के अध्यक्ष परविंदर सिंह, महामंत्री योगेश मिश्रा, उपाध्यक्ष राम शंकर साहू, दीपा राठौर, अखिलेश पांडे, टीकम राठौर, हरिकेश गुप्ता, मनोज धुर्वे, संजय राय, विंध्यांचल झा एवं सभी बुथ के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word