March 26, 2026

सिंचाई उपलब्ध होने पर किसानों ने ली रबी फसल

कोरबा 8 अप्रैल। सिंचाई के संसाधन उपलब्ध होने का लाभ उन किसानों को मिल रहा है जो रबी फसल ले रहे हैं। कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस बार 37 हजार हेक्टेयर में रबी फसल पर प्रयोग किया गया। कृषि विभाग के मुताबिक बड़ी संख्या में किसानों ने इस पर ध्यान दिया। सिंचाई पंपए स्प्रिंक्लर के अलावा नदी और नालों के आसपास इस तरह की खेती किसानों ने की। किसानों को इससे काफी फायदा हुआ। कई स्थानों पर फसल कटाई भी हो गईए जबकि कुछ स्थानों पर यह काम होना बाकी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word