April 11, 2026

नक्सली अटैक: जवान की रिहाई पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की, डॉ रमन ने कसा तंज

रायपुर 9 अप्रेल। बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ की घटना के दौरान अपहृत जवान राकेश्वर सिंह को बिना शर्त नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवान के रिहा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जवान की रिहाई के अभियान में सहयोगी बने धर्मपाल सैनी और अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्थानीय पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

केन्र्द सरकार और राज्य सरकार के स्थानीय पुलिस अधिकारियों के प्रयासों से अपहृत जवान को रिहा कराने में सफलता मिली है। जवान की रिहाई पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जवान की सकुशल रिहाई सुकून देने वाली खबर है। जवान के परिवार से लेकर देश में खुशी है। वहीं, पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। बृजमोहन ने कहा कि जवान की रिहाई में सरकार की भूमिका शून्य रही। अगर सरकार की भूमिका होती तो जवान दूसरे दिन ही रिहा हो जाता। हमें बहुत खुशी है कि सब की अपील पर जवान की सकुशल रिहाई हो गई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार तो छह दिनों तक रणनीति ही बनाती रह गई। यह तो अच्छा हुआ कि जवान सकुशल रिहा हुआ। पूरे देश को खुशी है कि जवान सकुशल रिहा हो गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word