April 11, 2026

नक्सलियों ने किया तीन महिलाओं का अपहरण

बीजापुर 9 अप्रैल। जिले में गुरूवार को CRPF कोबरा कमाण्डो राकेश्वर सिंह को नक्सलियों ​द्वारा रिहा किए जानें के बाद तीन महिलाओं का अपहरण करने की खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा और दो अन्य को देर रात 1 बजे नक्सलियों द्वारा हाथ बांधकर ले जाने की खबर है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शारदा ग्रामीणों को कोरोना के वैक्सीन का टीका लगवाने का कार्य कर रही थी। शारदा की उम्र तकरीबन 25 वर्ष बताया जा रहा है। नक्सलियों ने कोरोना का टिका लगवाने के लिए मना किया। एस पी कमलोचन कश्यप ने कहा- 3 महिलाओं का अपहरण होने की खबर मिली है। इसका पता हम करवा रहे है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word