February 25, 2026

शहीद जवान की चिता ठंडी भी नहीं हो पाई कि कांग्रेस विधायक ने मनाया जन्मदिन, हेल्थ मंत्री पहुंचे जलसा में…

राजनांदगांव 9 अप्रैल। जिले के खुज्जी कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने कोरोना का तांडव और बीजापुर के नक्सली हमले में जवानों की शहादत के बीच अपना जन्मदिन मनाकर विवादों में आ गई है। बताते हैं, बीजापुर नक्सली हमले में राजनांदगांव जिले का भी एक जवान शहीद हुआ था। 5 अप्रैल को जवाना का अंतिम संस्कार किया गया। और 7 अप्रैल को विधायक ने जन्मदिन समारोह का आयोजन कर डाला।

बताते हैं, राजनांदगांव जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से खबर कराई थी कि कोरोना के कारण जिले में धारा 144 प्रभावशील है। इसके बाद भी मंच, पंडाल बनाकर समारोह का आयोजन कर दिया गया। बताते हैं, विधायक के लोगों ने जिला प्रशासन को अश्वस्त किया था कि 20-25 से अधिक लोग नहीं जुटेंगे। मगर जन्मदिन समारोह की फोटो और वीडियो देखकर यह कहा जा सकता हैं कि यहां कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया हैं.कि किस तरह जन्मदिन मनाया गया। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव इस कार्यक्रम में प्रायवेट हेलिकाप्टर से पहुंचे। उनके हेलिकाप्टर को देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग हेलीपैड के चारों ओर जुट गए।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word