April 15, 2026

भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाई ठाकरे के दो भतीजों का कोरोना संक्रमण से निधन

इंदौर 18 अप्रैल: भाजपा के पितृ पुरुष कहे जाने वाले कुशा भाऊ ठाकरे के दो भतीजों की यहां तीन दिन के अंतराल में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। उनके परिवार की एक सदस्य ने रविवार को यह जानकारी दी।

कुशाभाऊ ठाकरे के परिवार की प्रसन्ना प्रधान ने बताया ठाकरे के भतीजे शिरीष ठाकरे (59) की शहर के महाराजा तुकोजी राव चिकित्सालय (एमटीएच) में रविवार सुबह मौत हो गई। वह कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थे।

एमटीएच के प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया कि संक्रमण से जूझ रहे शिरीष ठाकरे को लगातार ऑक्सीजन दी जा रही थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

ठाकरे परिवार की प्रसन्ना प्रधान के मुताबिक कुशाभाऊ ठाकरे के एक अन्य भतीजे शैलेश ठाकरे (62) की शहर के एक अन्य अस्पताल में महामारी के इलाज के दौरान तीन दिन पहले मौत हो गई थी। प्रधान ने बताया कि शिरीष और शैलेश, कुशाभाऊ ठाकरे के भाइयों के पुत्र थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word