March 20, 2026

एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान में बारूद भरा टैंकर पलटा

कोरबा 8 अप्रेल। कुसमुण्डा खदान में फिर एक हादसा हुआ है। इस हादसे में की किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। वही बारूद से भरा टैंकर के पलटने से कम्पनी को लाखों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे कुसमुण्डा विकास नगर स्थित आईबीपी प्लांट से बारूद भरकर निकली ट्रक क्रमांक CG12AT2508 कुसमुण्डा खदान में अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में ट्रक का केबिन जिसमे चालक व परिचालक बैठते हैं वह यथावत रहा, वहीं पिछला हिस्सा जिसमे बारूद से भरी टैंक पलट गई, जिसमे सबसे पहले जेक उठाने वाली तरल पदार्थ हाइड्रोलिक जमीन पर बहने लगी, वही केबिन और टैंकर से सम्पर्क में आने वाले सभी पार्ट्स व केबल टूट गए, हादसे के बाद से पलटे हुए टैंकर को उठाने की कवायद जारी है,बताया जा रहा है कि टैंकर को उठाने से सारा बारूद बाहर निकल सकता है,जिससे आई बी पी कम्पनी को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है।

आपको बता दें आईबीपी प्लांट से आने वाली बारूद को खदान की जमीन में ड्रिल कर भरा जाता है,जिससे ब्लास्टिंग होती है और कोयले का उत्पादन सुगमता से होता है। आई बी पी प्लांट की ट्रकों के बार-बार हादसों की बात करेें तो बीते कुछ माह पूर्व मानिकपुर खदान में भी कुछ इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमे पूरी ट्रक खाई में समा गई थी, और आज हुए हादसे में ट्रक से टैंकर ही उतर गया, नाम नही बताने की शर्त पर आई बी पी प्लांट के कर्मचारी बताते है कि इन ट्रकों का ठीक से मेंटेनेंस कार्य नहीं होता,जिससे कभी ब्रेक न लगना,कभी ऐसे हादसों का हो जाना होता है। आईबीपी प्लांट की ट्रकों का इस तरह से माह दर माह खदानो में दुर्घटनाग्रस्त होना चिंताजनक है, इस पर जिम्मेदार प्रबन्धन को ध्यान देना होगा जिससे जानमाल की सुरक्षा हो सके और आने वाले भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न घटे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word