March 20, 2026

सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश 15 मई से

कोरबा 13 मई। कोरोना महामारी के कारण लोक शिक्षण संचालनालय ने सरकारी अग्रेजी स्कूलों में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी प्रवेश के लिए विकल्प दिए हैं। पालक अपने बच्चों को दाखिला दिलाने 15 मई से 10 जून के बीच आवेदन कर सकेंगे। जिले में नए सत्र में खुले 3 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में पहली से 12वीं तक हर कक्षा में 40-40 सीट में प्रवेश दिया जाएगा। हर स्कूल में 480 सीट तय है, जबकि बीते साल से शुरू हो चुके 3 स्कूलों में सिर्फ पहली के 40-40 सीटों पर ही प्रवेश देंगे। अन्य कक्षाओं में सीट खाली होने पर इच्छुक छात्रों को स्कूल प्रबंधन प्रवेश दे सकेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word