March 23, 2026

जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने लगवाया कोविड-19 प्रथम डोज का टीका

स्वयं की, परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक

मुंगेली 13 मई। कोविड-19 की संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा उसी तारतम्य में आज मुंगेली जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू एवम पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर एवम वर्तमान सरपंच ग्राम पंचायत कोसमा उमाशंकर साहू ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र मुंगेली में कोविड-19 प्रथम डोज का टीका लगवाया और कोरोना के रोकथाम के लिए जो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पात्र लोग प्रोटोकाल का पालन करते हुए कतारबद्ध होकर टीका लगवा रहे है, जो उनके जागरूकता का परिचायक है। उन्होने कहा कि टीका लगवाने से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या नही होगी। उन्होने स्वयं की, परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगवाने की अपील की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word