April 11, 2026

कोरबा में आज मिले 199 संक्रमित, 7 की मौत

कोरबा 21 मई। कोरबा जिले में आज 199 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 111 पुरुष और 88 महिलाएँ हैं। आज करतला में 13, कटघोरा ग्रामीण में 23, कटघोरा शहर में 23, कोरबा ग्रामीण में 14, कोरबा शहर में 63, पाली में 42 व पोड़ी उपरोड़ा में 21 संक्रमितों की पहचान हुई है।

पिछले चौबीस घंटो में जिले के सात कोरोना संक्रमितो का निधन

आज जिले के 7 कोरोना मरीजों का निधन हो गया। कोरोना से मरने वालों में छह पुरुष एक महिला मरीज़ है। आज एसकेबी कोविड हॉस्पिटल रायपुर में एक, बालाजी कोविड अस्पताल रायपुर में एक, ईएसआईसी कोविड अस्पताल में दो, बालाजी अस्पताल कोरबा में एक, संजीवनी अस्पताल रायपुर में एक और सिम्स मेडिकल कालेज अस्पताल बिलासपुर में एक कोविड मरीज़ का आकस्मिक निधन हो गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word