March 17, 2026

कोरबा में आज मिले 179 कोरोना संक्रमित, 3 की मौत

कोरबा 22 मई। कोरबा जिले में आज 179 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 107 पुरुष और 72 महिलाएँ हैं। आज करतला में 22, कटघोरा ग्रामीण में 29, कटघोरा शहर में 15, कोरबा ग्रामीण में 23, कोरबा शहर में 59, पाली में 25 व पोड़ी उपरोड़ा में 6 संक्रमितों की पहचान हुई है।

पिछले चौबीस घंटो में जिले के तीन कोरोना संक्रमितो का निधन

आज जिले के तीन कोरोना संक्रमितों का निधन हो गया। कोरोना से मरने वालों में दो पुरुष एक महिला मरीज़ है। आज बालाजी कोविड अस्पताल में दो और एन॰के॰एच॰ कोविड अस्पताल में एक कोविड मरीज़ का आकस्मिक निधन हो गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word