March 21, 2026

कोरबा : अब नही चलेगी मनमानी.. शिक्षक संघर्ष मोर्चा का हुआ गठन

कोरबा 01 जून। आज दिनांक 01/06/2021 को 11 बजे समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों का बैठक अंधरी कछार स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें कोरबा जिला में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा उपरांत सर्व सम्मति से शिक्षकों की समस्या निराकरण हेतु शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। सभी संगठनों के अध्यक्ष पदेन सह संयोजक होंगे। मार्ग दर्शक मंडल में नान्ही दास दीवान, जे पी कोसले, गिरीश केशकर शामिल किए गए। सुरेश कुमार द्विवेदी संरक्षक, ओमप्रकाश बघेल संयोजक एवम तरूण सिंह राठौर महामंत्री, विपिन यादव मीडिया प्रभारी, टी आर कुर्रे एवम् विनय शुक्ला कोष प्रभारी चुने गए। आज की बैठक में जे आर महेश्वरी, एस एन शिव , मान सिंह राठिया, दया शंकर साहू , राधा रमण श्रीवास , एम एल यादव, राजेश राय, चंद्रिका पांडेय, संजय राठौर, नकुल राजवाड़े, आर डी केशकर, बलित बाघमारे, डी के साहू, केशर लाल कश्यप , राघवेंद्र राठौर आदि पदाधिकारी उपास्थित रहे। मनोज चौबे एवम् गिरीश केशकर जी मोबाईल के माध्यम से अपना समर्थन देते हुए बैठक को संबोधित किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word