March 20, 2026

ब्रा्हण कल्याण परिषद सृष्टिधर बने महासचिव

कोरबा 4 जून। एसईसीएल कर्मी सृष्टिधर तिवारी को अखिल भारतीय आचार्य ब्रा्हण कल्याण परिषद का महासचिव नियुक्ति किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लोकनाथ पांडेय ने हाल में ही कार्यकारिणी घोषित की। इसमें केडी पांडेय रिटायर्ड मेजर लखनऊ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संजय पांडेय नागपुर, बृजेश चतुर्वेदी संगठन सचिव प्रयागराज, प्रशासनिक सचिव चंदन पांडेय अकबरपुर और कृष्णा तिवारी कार्यकारिणी सदस्य करघना प्रयागराज शामिल है।

राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए तिवारी सेंट्रल ट्रेड यूनियन एचएमएस के वेल्फेयर मेंबर भी है। अध्यक्ष ने नई टीम से अखिल भारतीय स्तर पर अपने समुदाय के लिए महत्वपूर्ण काम करने का आह्वान किया। जल्द ही इस बारे में कार्ययोजना बनायी जाएगी और इसके अंतर्गत गतिविधियों को क्रियान्वित किया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word