April 17, 2026

भ्रष्टाचार के मामले में ED की बड़ी कार्यवाही .. PHE के कार्यपालन अभियंता की 1.72 करोड़ की संपत्ति अटैच

रायपुर,4 जून 2021। छत्तीसगढ में पदस्थ PHE के कार्यपालन अभियंता सुरेंद्र चंद्रा पर आर्थिक प्रवर्तन महानिदेशालय की गाज गिरी है। ईडी ने एक्सक्यूटिव इंजीनियर सुरेंद्र चंद्रा की 1 करोड़ 72 लाख की संपत्ति अटैच कर ली है। बता दें PHE के कार्यपालन अभियंता सुरेंद्र वर्तमान में जांजगीर में पदस्थ है।
डायरेक्टर जनरल ऑफ़ इकनॉमिक्स एनफोर्समेंट के अधिकृत ट्वीटर हैंडल ने यह जानकारी दी है। ट्वीट में बताया गया है कि यह कार्यवाही PMLA के भ्रष्टाचार प्रकरण में की गई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word