February 25, 2026

योग: व्यक्ति के शरीर में बढ़ते रोगों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक- पं संजय दुबे

बिलासपुर 22 जून। अंचल के प्रतिष्ठित एवं नेक द्वारा ए grade प्राप्त cm दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार 21 जून को ( गत वर्षो की तरह ही) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस nss एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त रुप में मनाया गया। उक्त समारोह का उद्घाटन शासी निकाय अध्यक्ष पंडित संजय दुबे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज लोगों का आचार विचार, रहन-सहन, खान-पान तथा सोने एवं जगने का समय अनियमित एवं प्रदूषित होता जा रहा है।इसलिए वर्तमान समय में हर उम्र-वर्ग के व्यक्तियों में बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। इसकी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए हमारे ऋषि मुनियों द्वारा बताई गयी प्राचीन योग विद्या, स्वस्थ एवं निरोगी शरीर की रामबाण दवा है। महाविद्यालय द्वारा ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने किया एवं ऑनलाइन योगाभ्यास वेबीनार कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी एवं व्यवस्था की देखरेख उन्होंने स्वयं की। इसके साथ छात्रों को योगाभ्यास से जुड़ने का आह्वान किया।। लगभग 1 घंटे तक वेबीनार के माध्यम से संचालित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास योग गुरु श्रीमती रानू मोदी ने कराया। महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों सहित एनएसएस एवं एनसीसी व अन्य विभागों के 200 छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में योगाभ्यास किया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word