March 25, 2026

अनुषांगिक संगठनों को मजबूत करेगा भारतीय मजदूर संघ

कोरबा 9 जुलाई। भारतीय मजदूर संघ के नेता धरमदास शुक्ला का आगमन पिछले सप्ताह हुआ था। इस बैठक में अनुषांगिक संगठनों को मजबूत करने के लिए निर्णय लिया गया है। जिसमें कहा गया है कि राज्य कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को और मजबूत बनाना है।

भारतीय मजदूर संघ में और भी कई संगठन जुड़े हैं। इन संगठनों को मजबूत बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी हर तरह से सहयोग करेगा। जिलाध्यक्ष श्री नायर व महासचिव नवरतन बरेठ ने भी कई सुझाव दिए। आने वाले दिनों में इन सभी संगठन के नेताओं से संपर्क किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ में सबसे अधिक सदस्य हैं और यह संगठन सबसे बड़ा माना जाता है। कामगार इस संगठन में जुड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन इस संगठन के लोगों को आमंत्रण देने की जरूरत है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word