March 26, 2026

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के दावेदारों की लगी होड़,हेमेंद्र गोस्वामी हो सकते हैं प्रबल दावेदार !

मुंगेली। 23 अगस्त 2021 मुंगेली नगर पालिका परिषद में इन दिनों नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों की होड़ लगी हुई है,चूंकि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर 13 लाख रुपये के नाली घोटाले में आरोपी है जिसके वजह से वो महीने भर से फरारी काट रहें हैं, जिसके बाद मुंगेली नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद का चुनाव होना लगभग तय माना जा रहा है,जिसको लेकर सभी दावेदार अपने – अपने करीबी पार्षदों से संपर्क साध कर स्वहित जुटाने में लगे हुए हैं,जिसके बाद अध्यक्ष बनने के लिए बढ़ चढ़कर लोग दावेदारी करते नज़र आ रहे हैं,अगर वर्तमान स्थिति को समझा जाये तो पार्षदों की बहुमत भारतीय जनता पार्टी के पास है लेकिन शहरवासियों की मांग और लोकप्रियता की बात की जाए तो कांग्रेस के प्रदेश सचिव और नगर पालिका अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी हेमेंद्र गोस्वामी मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के प्रबल दावेदार दिखाई दे रहें हैं,जिसको लेकर नगर वासियों और कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब देखना है कि इस वर्चस्व की लड़ाई में कौन नगर पालिका अध्यक्ष के पद पे काबिज होता है !

1210
Ranjan Prasad

Spread the word