March 17, 2026

पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि को लेकर युकां ने किया प्रदर्शन

कोरबा 7 सितंबर। पेट्रो पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण लोग परेशान है। इससे बजट प्रभावित हो रहा है और आंखों से पानी आ रहा है। युवक कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सीएसईबी चौराहे पर धरना दिया।

सत्यप्रकाश मिश्रा, नितिन चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। उनकी संख्या पर्याप्त बतायी गई। मसला यह था कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ रही है। नेताओं ने कहा कि इन पदार्थों की बेसिक प्राईज्ड बहुत कम है, जबकि राज्य और केन्द्र सरकार के द्वारा लिए जाने वाले भारी भरकम टेक्स के कारण कीमतें बोझ बनती जा रही है। इन कीमतों में डीलर का कमीशन, ट्रांसपोटिंग चार्ज और दूसरे कर भी शामिल है। इसे पुनरीक्षित करने की जरूरत है। अगर ऐसा होता है तो पेट्रो पदार्थों की कीमत कम हो सकती है और लोगों को राहत देने का काम किया जा सकता है। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार कोई भी हो उसे नागरिकों के आर्थिक हितों के बारे में गंभीरता से काम करने चाहिए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word